राष्ट्रपति चुनाव से पहले विपक्ष में रार, यशवंत सिन्हा के नाम पर CPM नाखुश

लंबी बैठकों और तीन बड़े नेताओं के इनकार के बाद विपक्ष के राष्ट्रपति उम्मीदवार के नाम पर मुहर लग सकी थी। हालांकि, अब खबर है कि पश्चिम बंगाल की सीपीएम इकाई ने यशवंत सिन्हा के नाम से असंतुष्ट नजर आ रही है। पार्टी का कहना है कि इस पद के लिए उम्मीदवार और बेहतर हो सकता था। इधर, सिन्हा के मुकाबले में झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू खड़ी हुई हैं।

CPM की तरफ से फेसबुक पर एक संयुक्त बयान जारी किया था। जिसमें सिन्हा की उम्मीदवारी का समर्थन किया गया था। इसके चलते पार्टी के अंदर ही विवाद खड़ा हो गया था। बंगाल से CPM के राज्यसभा सांसद विकासरंजन भट्टाचार्य ने सिन्हा के पूर्व में भारतीय जनता पार्टी और तृणमूल कांग्रेस से मौजूदा संबंधों को देखते हुए उनकी उम्मीदवारी पर सवाल उठाए और कहा कि पार्टी को यह सहन करना होगा।

वहीं, CPM के महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा कि विपक्ष का उम्मीदवार बनाए जाने से पहले वाम दलों ने सिन्हा को सभी पार्टी बदों से इस्तीफा देने पर मजबूर किया था। साथ ही इसे वाम दलों की ‘नैतिक जीत’ भी बताया था।

राष्ट्रपति चुनाव: यशवंत सिन्हा ने PM मोदी से मांगा समर्थन, हेमंत सोरेन को भी लगाया फोन

झारखंड में आज खत्म हो सकता है सस्पेंस
शनिवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा की केंद्रीय समिति की बैठक होने जा रही है, जिसमें यह तय किया जाएगा कि पार्टी राष्ट्रपति चुनाव में किसे समर्थन देगी। हालांकि, 15 जून को हुई विपक्ष की बैठक में JMM की मौजूदगी थी, लेकिन विपक्षी दलों की अंतिम बैठक से पार्टी गायब रही थी, जहां औपचारिक तौर पर सिन्हा के नाम का ऐलान किया गया था।

newtraffictail
Author: newtraffictail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

Live Cricket

POll

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal