मनाली में बने देश के पहले फ्लाई डायनिंग रेस्टोरेंट को हिमाचल प्रदेश के टूरिज्म में नया अध्याय माना जा रहा है.

इस 170 फीट ऊंचे फ्लाई डायनिंग रेस्टोरेंट में बैठकर पर्यटक न केवल कुल्लू के स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद ले सकेंगे, बल्कि यहां से दिखने वाले बर्ड आई व्यू का नजारा भी देख सकेंगे.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फ्लाइंग रेस्टोरेंट से रानीसुई, इंद्रकिला, हामटा व रोहतांग की पहाड़ियों के खूबसूरत नजारे देख सकेंगे.

इस रेस्टोरेंट के ओनर का कहना है कि उनकी इस शुरुआत को सैलानियों का भरपूर समर्थन मिल रहा है.

उद्घाटन मौके पर बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे स्थानीय विधायक एवं हिमाचल सरकार के शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है.

2250 मीटर की ऊंचाई पर करीब नौ करोड़ की लागत से इस देश के पहले फ्लाई डायनिंग रेस्टोरेंट को तैयार किया गया है.






