सेवाग्राम के महिला श्रम फ्लाईओवर पर आज फिर एक गंभीर सड़क हादसा हुआ, जहाँ ट्रक और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए और कई मिनट तक फ्लाईओवर पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
चौंकाने वाली बात यह है कि यह घटना पिछले चार दिनों में तीसरी दुर्घटना है। लगातार हो रहे हादसों के कारण यह पूरा क्षेत्र अब डेंजर ज़ोन बनता जा रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि रोजाना बढ़ते ट्रैफिक, ओवरस्पीडिंग और फ्लाईओवर पर उचित निगरानी की कमी के कारण दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि यहां तुरंत सुरक्षा उपाय बढ़ाए जाएं, स्पीड कंट्रोल और साइन बोर्ड लगाए जाएं, ताकि हादसों पर रोक लग सके।
प्रशासन ने भी कहा है कि लगातार हो रही दुर्घटनाओं को देखते हुए ट्रैफिक सर्वे और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जाएगी।






