कराची पाकिस्तान की जेल में बंद 22 भारतीय मछुआरों की सजा पूरी हो गई है। और उन्हें शनिवार को भारत को सौंप जाने की संभावना है। यह मछुआरे मछलियां पकड़ते हुए पाकिस्तान की सरहद में दाखिल हो गए थे। जिसके चलते इन्हें पाकिस्तान की जेल में डाल दिया गया।
एड फाउंडेशन के अध्यक्ष फेशियल आईडी ने मछुआरों के लिए लाहौर तक परिवहन की व्यवस्था की जहां से वह भारत वापसी की यात्रा जारी रखेंगे उन्होंने लंबी अवधि तक जेल में रहने के दौरान मछुआरों के परिवारों की पीड़ा को उजागर किया तथा सजा पूरी होने के बाद उनकी तत्काल रिहाई तथा शीघ्र वापसी का आवाहन किया। पाकिस्तानी अधिकारी भारतीय मछुआरों को वाघा सीमा पर पंहुचाते हैं, जहां भारतीय अधिकारी आधिकारिक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उनकी वापसी की व्यवस्था करते हैं।
दरअसल दोनों देशों के मछुआरे मछली पकड़ते हुए समुद्री सीमाओं को पार कर एक दूसरे के जलक्षेत्र में घुस जाते हैं। जहां उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाता है। दोनों देशों के बीच एक जनवरी को आदान-प्रदान की गई कैदियों की सूची के अनुसार पाकिस्तान में 266 भारतीय कैदी है जिसमें 217 मछुआरे हैं। भारत द्वारा साझा की गई सूची के अनुसार भारतीय जेल में कुल 462 पाकिस्तानी कैदी है जिनमें 81 मछुआरे हैं।






