छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुरुवार को प्रदेश के डॉक्टरों का सम्मान किया। दैनिक भास्कर की तरफ से आयोजित हेल्थ प्राइड अवार्ड 2022 का आयोजन मुख्यमंत्री निवास में किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश के प्रतिष्ठित 32 चिकित्सकों से मुलाकात की और सभी को हेल्थ प्राइड अवार्ड से नवाजा।
कार्यक्रम में प्रदेश के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ एटी दाबके और डॉक्टर पीएस देशपांडे को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस दौरान कहा कि प्रदेश के चिकित्सकों का योगदान स्वस्थ छत्तीसगढ़ बनाने की दिशा में हमेशा महत्वपूर्ण रहा है।
इनका हुआ सम्मान
दैनिक भास्कर प्राइड अवार्ड के तहत शहर के प्रसिद्ध डॉक्टर संदीप दवे,डॉक्टर सुनील खेमका, डॉक्टर पीके हरि कुमार, डॉ यूसुफ मेमन, डॉक्टर देवेंद्र नायक, डॉक्टर जऐश शर्मा, डॉक्टर विवेक केसरवानी, डॉक्टर सुशील शर्मा, डॉक्टर प्रकाश कुमार खुटे, डॉक्टर नलिनी मढ़रिया, डॉक्टर हर्षवर्धन गुप्ता, डॉक्टर मनोज अग्रवाल, डॉ निखिल मोतीरमानी शामिल हैं।
इनमें अलावा डॉक्टर विवेक पांडे, डॉक्टर राहुल अहलूवालिया, डॉक्टर गरिमा राजिम वाले, डॉ आशीष मित्तल डॉक्टर राज मनहरे, डॉ विजय गुलिया, डॉक्टर नवीन बागरेचा, डॉक्टर खुशबू अरोरा, डॉ गौरव त्रिपाठी, डॉ प्रशांत सिंह , डॉक्टर पूर्वा गुप्ता, डॉक्टर साजन अग्रवाल, डॉक्टर मुनमुन अग्रवाल, रिम्स हॉस्पिटल रायपुर, डॉक्टर जितेंद्र सराफ़, डॉक्टर सुनील रमनानी, डॉक्टर पीके निगम भी सम्मानित हुए।
कार्यक्रम में रायपुर के महापौर एजाज ढेबर गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा, दैनिक भास्कर के बिजनेस स्टेट हेड देवेश सिंह, स्टेट एडिटर शिव दुबे मौजूद रहे।
