US: तलाक की अर्जी से गुस्साए पति ने पत्नी और 5 बच्चों समेत परिवार के 7 लोगों को गोली मारी, खुद को भी उड़ाया

अमेरिका के हनोक में आरोपी ने पत्नी की ओर से तलाक की अर्जी दाखिल करने के बाद उसे गोली मार दी. इतना ही नहीं 42 साल के आरोपी माइकल ने अपने 5 बच्चों और मां की भी हत्या कर दी. इसके बाद आरोपी ने खुद को भी गोली से उड़ा लिया. पुलिस ने बताया कि 5 बच्चों की उम्र 4 से 17 साल के बीच है.अमेरिका के हनोक शहर में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. आरोपी ने पांच बच्चों सहित परिवार के सात लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी. इतना ही नहीं आरोपी ने खुद को भी गोली से उड़ा लिया. बताया जा रहा है कि आरोपी की पत्नी ने हाल ही में तलाक के लिए अर्जी दाखिल की थी.अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि हनोक शहर की यूटा बस्ती में पुलिस ने आठ शव बरामद किए हैं. जानकारी के मुताबिक ये शव एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं. इसमें 5 बच्चों समेत 3 वयस्क शामिल हैं. आठों की मौत गोली लगने की वजह से हुई है.

पुलिस ने बताया कि आरोपी का नाम माइकल हाइट है, आरोपी की उम्र 42 साल बताई जा रही है. अभी तक जो भी सबूत मिल हैं, वह इस ओर इशारा कर रहे हैं कि आरोपी माइकल ने पहले घर के सात सदस्यों को गोली से उड़ाया, इसमें 5 बच्चे भी शामिल हैं, इस के बाद आरोपी ने खुद को गोली मार ली.मरने वालों में आरोपी की पत्नी, उसकी मां और दंपति के पांच बच्चे थे. पांच बच्चों में तीन लड़कियां और दो लड़के शामिल हैं. इनकी उम्र 4 से 17 साल के बीच है.हनोक के मेयर जेफ्री चेसनट ने कहा कि गोलीबारी की यह घटना स्पष्ट रूप से वैवाहिक संबंध टूटने के बाद हुई है. उन्होंने कहा कि कोर्ट के दस्तावेजों के अनुसार ऐसा प्रतीत होता है कि आरोपी ने तलाक के लिए 21 दिसंबर को याचिका दायर की थी. यह पत्नी द्वारा दायर की गई थी. चेस्टनट ने कहा कि हनोक एक छोटा सा इलाका है.आरोपी हाइट्स मेरे पड़ोसी थे. उनके छोटे बच्चे मेरे यार्ड में मेरे बेटों के साथ खेलते थे.

newtraffictail
Author: newtraffictail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

Live Cricket

POll

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal