चक्रवात मैंड्योस का खतरा बढ़ा:तमिलनाडु के 13 जिलों में आज रेड अलर्ट जारी; चेन्नई में पार्क, प्लेग्राउंड बंद

साइक्लोन मैंड्योस के आज गंभीर होने की संभावना है। इस दौरान 105 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इसके चलते तमिलनाडु के 13 जिलों में आज रेड अलर्ट जारी किया गया है। एहतियातन NDRF की छह टीमों को तैनात किया गया है। ग्रेटर चेन्नई कॉर्पोरेशन ने सभी पार्कों और प्लेग्राउंड को आगे की सूचना तक के लिए बंद करने का आदेश दिया है। इसके अलावा लोगों से शुक्रवार और शनिवार समुद्र किनारे नहीं जाने के लिए कहा गया है।

तमिलनाडु में इन जिलों में बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन घंटों के दौरान तमिलनाडु के तिरुवल्लुर, चेन्नई, चेंगलपट्टू और कांचीपुरम जिलों में कुछ स्थानों पर तेज बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा रानीपेट्टई, वेल्लोर, तिरुपत्तर, कृष्णागिरी, धर्मपुरी, तिरुवन्नामलाई, कल्लाकुरिची, अरियालुर, पेराम्बलुर, थिरुचिरापल्ली, करूर, इरोड, सलेम में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

पुडुचेरी- कराईकल में सभी स्कूल और कॉलेज बंद
ग्रेटर चेन्नई कॉरपोरेशन कमिश्नर ने मैंड्योस साइक्लोन के खतरे को लेकर अधिकारियों से चर्चा की। साथ ही उन्होंने लोगों से पेड़ों के नीचे की बजाय खुले इलाकों में कार पार्क करने के लिए कहा है। शिक्षा मंत्री ए नमस्सिवम ने कहा कि मैंडूस के मद्देनजर पुडुचेरी और कराईकल में शुक्रवार को सभी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। ।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, तूफान वेस्ट- नॉर्थ वेस्ट की ओर बढ़ रहा है और 9 दिसंबर की रात 65-75 किमी प्रति घंटे की रफ्तार साथ पुडुचेरी और श्रीहरिकोटा के बीच उत्तर तमिलनाडु, पुडुचेरी और आस-पास के दक्षिण आंध्र प्रदेश के तट को पार करेगा। इससे पहले IMD ने कहा था कि शुक्रवार सुबह तक मैंड्योस के गंभीर होने और और ज्यादा रफ्तार बढ़ने की संभावना है। इसके बाद तूफान की धीरे-धीरे कमजोर पड़ने की संभावना है।

समुद्र किनारे सभी दुकानें बंद
चक्रवात की चेतावनी के कारण समुद्र किनारे सभी दुकानें बंद कर दी गईं, जबकि मछली पकड़ने वाली नौकाओं को सुरक्षा के लिए समुद्र तटों से दूर रखा गया है। इमरजेंसी के लिए समुद्र तट पर एंबुलेंस भी तैनात की गई हैं। चक्रवाती तूफान मैंड्योस पिछले 6 घंटों के दौरान 13 किमी प्रति घंटे की रफ्तार के साथ लगभग पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ा, इसके बाद तूफान की रफ्तार तेज हो गई।

लोगों को लगातार अपडेट किया जा रहा
इंडियन कोस्ट गार्ड की टीम ने चक्रवात के खतरे के बीच कई उपायों की शुरुआत की। एक अधिकारी ने कहा कि राज्य प्रशासन ने समुद्र किनारे रह रहे लोगों के लिए अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरणों से स्थानीय प्रिंट, टेलीविजन और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के जरिए लोगों को लगातार अपडेट किया जा रहा है।

newtraffictail
Author: newtraffictail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

Live Cricket

POll

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal