UP की सबसे साफ हवा काशी में:ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में प्रदूषण ज्यादा, यहां हवा बहुत खराब

ठंडक बढ़ने के साथ यूपी में प्रदूषण की स्थिति बदतर होती जा रही है। हालांकि, आज उत्तर प्रदेश की सबसे साफ हवा वाराणसी की रही। यहां आज सुबह का AQI यानी कि एयर क्वालिटी इंडेक्स 103 अंक दर्ज किया गया। वहीं, यूपी की सबसे खराब हवा ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में रही। इनके AQI 356 और 340 अंक है। वाराणसी में आज सबसे साफ हवा अर्दली बाजार में दर्ज की गई। यहां का AQI 91 अंक, तो वहीं दूसरे स्थान पर BHU कैंपस रहा। यहां का AQI 93 अंक दर्ज किया गया। सबसे प्रदूषित हवा भेलूपुर में बह रही है। यहां का AQI 124 अंक और मलदहिया AQI 105 अंक के साथ दूसरा सबसे प्रदूषित इलाका रहा।

पारा के साथ प्रदूषण भी आ रहा नीचे
BHU के पर्यावरणविद डॉ. कृपा राम ने बताया कि ठंड में तापमान नीचे आने के साथ ही प्रदूषण का ग्राफ ऊपर उठता जाएगा। वाराणसी में स्थिति काफी ठीक है। दिल्ली और वेस्ट यूपी में तो प्रदूषण की वजह से धुंध ही छाई रहती है।

यूपी के 12 शहरों में हवा की स्थिति

शहर AQI
ग्रेटर नोएडा 356
गाजियाबाद 340
कानपुर 216
लखनऊ 180
मेरठ 179
आगरा 178
गोरखपुर 174
झांसी 174
प्रयागराज 167
मुरादाबाद 134
बरेली 132
फिरोजाबाद 109

एयर क्वालिटी इंडेक्स का मानक

AQI मानक
0-50 अच्छा
51-100 संतोषजनक
101-200 थोड़ा प्रदूषित
201-300 खराब
301-400 बहुत खराब
401- 500 खतरनाक

अब जानें वाराणसी के मौसम का हाल
वाराणसी में ठंड अब कंपाने लगी है। बुधवार सुबह तापमान 18°C रहा, वहीं मंगलवार को यह न्यूनतम 16°C तक पहुंचा था। कोहरा, धुंध और ओस नहीं पड़ रही है। यहां तक हवा भी बंद है। रात में बाइक से आने-जाने वाले अब बिना गर्म कपड़े के नहीं चल रहे हैं। रातों में कंबल के बाद अब रजाई का भी इस्तेमाल होने लगा है। देर शाम और सुबह ठंड के मारे लोग घरों में रह रहे हैं। काशी हिंदू विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि आने वाले सप्ताह भर में मौसम साफ रहेगा। कोहरा और हवा चलने की भी उम्मीद न के बराबर है। जल्द ही वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते आने वाली पछुआ हवा पारा को 4-6°C तक लुढ़का सकती है।                                                                                                                     खबरें और भी हैं…

newtraffictail
Author: newtraffictail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

Live Cricket

POll

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal