उद्धव के हाथ से जाएगी बीएमसी? राज ठाकरे ने फूंक दिया बिगुल, करेंगे राज्य का दौरा

राज ठाकरे 17 सितंबर से महाराष्ट्र के कई इलाकों का दौरान करने जा रहे हैं। उनके लौटने केबाद बेटे अमित भी दौरे पर निकलेंगे। वह बीएमसी चुनाव को लेकर कमर कस चुके हैं और रणनीति तैयार करने में लगे हैं।

बृहन्मुंबई महानगरपालिका पर साढ़े तीन दशकों से काबिज उद्धव ठाकरे की शिवसेना को इस बार झटका देने का पूरा प्लान बना लिया गया है। भाजपा के सीनियर नेताओं और राज ठाकरे की मुलाकातों के बीच माना जा रहा है कि बीएमसी चुनाव में इनका गठबंधन तय है। अब शिवसेना के विरोधी और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) चीफ राज ठाकरे ने भी पूरी तरह से कमर कस ली है। वह महाराष्ट्र के टूर पर निकलने वाले हैं। जानकारी के मुताबिक वह और उनके बेटे अमित विदर्भ और मराठवाड़ा से अपने सफर की शुरुआत करेंगे।

राज ठाकरे 15 सितंबर को अपनी यात्रा की शुरुआत करेंगे और विदर्भ में पार्टी नेताओं और कैडर के साथ बैठक करेंगे। यहां चुनाव को लेकर मंथन किया जाएगा और रणनीति तैयार होगी। बता दें कि इसी साल के आखिरी में बीएमसी का चुनाव हो सकता है। इसके बाद राज ठाकरे के बेटे अमित मराठवाड़ा के दौरे पर निकलेंगे।

ठाकरे 17 सितंबर को विदर्भ एक्सप्रेसवे से नागपुर के लिए निकलेंगे। वह 18 और 19 सितंबर को पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। 20 सितंबर को राज ठाकरे चंद्रपुर जाएंगे और फिर दो दिनों के लिए अमरावती का दौरा करेंगे। 23 सितंबर को वह ट्रेन से मुंबई के लिए रवाना होंगे। वहीं उनके बेटे अमित 24 सितंबर को मराठवाड़ा के दौरे पर निकलेंगे।

एक एमएनएस नेता ने दावा किया कि एकनाथ शिंदे व भाजपा के साथ गठबंधन और शिवसेना से खटास के बीच एमएनएस को बड़ा फायदा मिल सकता है। उन्होंने कहा कि राज ठाकरे को सुनने के लिए लोग इकट्ठा होते हैं। वह भीड़ को आकर्षित कर लेते हैं।

बता दें कि 1985 के बाद से बीएमसी पर शिवसेना का ही एकछत्र राज रहा है। अब भाजपा और शिंदे गुट ने मिलकर उद्धव ठाकरे को सत्ता से बेदखल तो कर ही दिया है लेकिन उनका सबसे मजबूत किला तोड़ने की कोशिश जारी है। इस बीच भाजपा नेताओं ने राज ठाकरे के दर पर भी दस्तक दी। भाजपा के राष्ट्रय महासचि विनोद तावड़े और राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस राज ठाकरे से मिल चुके हैं। मुलाकातों के इस दौर को बीएमसी से जोड़कर ही देखा जा रहा है। हाल वही है, दुश्मन का दुश्मन दोस्त होता है। ऐसे में कयास हैं कि बीएमसी चुनाव से पहले एमएनएस और भाजपा- शिंदे गुट गठबंधन का ऐलान कर सकता है।

newtraffictail
Author: newtraffictail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

Live Cricket

POll

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal