डी. पुरंदेश्वरी का सियासी सवाल:रायपुर में कहा-कांग्रेस का चेहरा कौन होगा बताएं; हम तो प्रधानमंत्री मोदी के विकास के सहारे उतरेंगे चुनावी मैदान में

छत्तीसगढ़ भाजपा की प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी ने कांग्रेस से एक सियासी सवाल पूछा है। उन्होंने कहा कि 2023 में कांग्रेस का चेहरा कौन होगा ये बताना चाहिए। दरअसल गुरुवार को डी पुरंदेश्वरी रायपुर पहुंचीं। एयरपोर्ट पर मीडिया के लोगों ने पूछा कि भाजपा का चुनावी चेहरा तय हुआ या नहीं, इस पर जवाब देते हुए पुरंदेश्वरी ने कहा हमारा चेहरा तो विकास है। जो अच्छे काम हुए विकास के वही चेहरा है, कांग्रेस से पूछिए कि उनका चेहरा कौन होगा अबकी बार।

डी पुरंदेश्वरी ने इसके बाद कुभाभाऊ ठाकरे परिसर जाकर बैठक ली। इस बैठक में प्रदेश भाजपा के तमाम नेता मौजूद रहे। डी पुरंदेश्वरी ने स्थानीय नेताओं के प्रदेश के हर गांव, कस्बे, शहर और जिले का दौरा करने को कहा है। मोदी सराकर के 8 साल पूरे हो रहे हैं। पुरंदेश्वरी के दिए टास्क के मुताबिक अब छत्तीसगढ़ के भाजपा नेता गांव-गांव जाकर लोगों को केंद्र सरकार के काम बताएंगे। ये कोशिश होगी लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सहारे अगले चुनावों में भाजपा की तरफ खींचने की।

छत्तीसगढ़ में सभी काम केंद्र के फंड से
पुरंदेश्वरी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कोई भी विकास कार्य नहीं हो रहा। यहां वही काम हुए हैं जिनके लिए केंद्र से फंड दिए हैं। इसके अलावा जो भी विकास हुआ है वो पिछली भाजपा के सरकार के वक्त ही हुआ है। कांग्रेस की वजह से छत्तीसगढ़ का विकास रुक गया है।

सभी को सौंपा जिम्मा
अब डी पुरंदेश्वरी ने तय किया है कि महिला कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी की महिलाओं के साथ बातचीत करेगी। मोदी सरकार के कामों को बताएगी। एसटी मोर्चा बिरसामुंडा को लेकर रैली आयोजित करेगा। अल्पसंख्यक मोर्च द्वारा केंद्र की योजनाओं को लेकर पर्चा बांटेगी, बाबा साहब अम्बेडकर को लेकर प्रचार प्रसार होगा। पुरंदेश्वरी ने कहा कि 8 सालों का हम जश्न नहीं मनाएंगे बल्कि सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के काम होंगे।

newtraffictail
Author: newtraffictail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

Live Cricket

POll

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal