CSPDCL के MD बदले:मनोज खरे ने हर्ष गौतम से लिया प्रबंध संचालक का चार्ज, अभी तक पावर होल्डिंग कंपनी में थे

राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक पद पर नई नियुक्ति की है। अब मनोज खरे को कंपनी का नया प्रबंध निदेशक (MD) बनाया गया है। उन्होंने शुक्रवार शाम कार्यालय जाकर हर्ष गौतम से अपने पद का चार्ज ले लिया है। उनके पद संभालते ही हर्ष गौतम को कार्य मुक्त कर दिया गया है।

ऊर्जा विभाग से जारी आदेश के अनुसार में उनकी नियुक्ति आगामी एक वर्ष तक या आगामी आदेश पर्यंत तक की गई है। मनोज खरे अभी तक छत्तीसगढ़ स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी में कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। मनोज खरे ने मध्यप्रदेश के शासकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय, रीवां से बीई की डिग्री ली है। उन्होंने 1983 में मध्यप्रदेश विद्युत मंडल जॉइन किया था। उसके बाद वे मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल तथा छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी में विभिन्न पदों पर सेवाएं देते आ रहे हैं। उन्होंने एलएलबी भी किया है। मध्य प्रदेश विद्युत मंडल के समय से मनोज खरे का नाम अग्रणी और ज्ञानसंपन्न अभियंताओं में शुमार होता रहा है। पावर इंडस्ट्री का गहरा ज्ञान रखने वाले मनोज खरे को टेंडर प्रक्रिया और पावर सेक्टर कानूनों का अच्छा जानकार माना जाता है।

ऊर्जा विभाग ने नई नियुक्ति का यह आदेश जारी किया था।

हर्ष गौतम अब रिटायर हुए

पूर्ववर्ती प्रबंध निदेशक हर्ष गौतम को सरकार ने अगस्त 2020 में इस पद पर नियुक्त किया था। 30 जून 2021 को उनको सेवानिवृत्त होना था, लेकिन सरकार ने उनको सेवा विस्तार दिया। एक जुलाई 2021 से गौतम फिर से एमडी बना दिए गए। इस तरह उन्होंने करीब एक साल का सेवा विस्तार पाया।

newtraffictail
Author: newtraffictail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

Live Cricket

POll

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal